Farrukhabad Kannauj News: भीड़ के बीच ट्रैफिक सिस्टम फेल, पांचालघाट पुल पर लगा लंबा जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुल पर शुक्रवार सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लंबा जाम लग गया। पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहन रुक-रुककर आगे बढ़े। कई वाहन चालक जल्द निकलने के प्रयास में गलत साइड से वाहन निकालने लगे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे लोग काफी देर तक परेशान रहे। सुबह के समय पांचालघाट पुल से बड़ी संख्या में दोपहिया, कार, ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहन गुजरते हैं। इसी दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से पुल पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। पुल पर जगह कम होने के कारण एक बार यातायात बाधित होने के बाद वाहनों को निकालने में काफी समय लगा। जाम में फंसे वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.