फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मीना मिश्रा को उनके देवर ने ही तमंचा तानकर धमका दिया। पुलिस ने इस मामले में देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिहार पुरोहित थोक शमसाबाद पूर्व चौकी पखना निवासी मीना मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह वर्तमान में भाजपा में सोशल मीडिया प्रभारी है। अपने खेत को लेकर एक वाद दायर किया था जिसमें लेखपाल ने सभी गाटों पर मौके पर मेड़बंदी करा दी थी। वह पति के साथ खेत पर गयी थी तभी रंजिशन देवर सुनील मिश्रा उर्फ पल्लू, विनोद परिहार, नितिन परिहार निवासी बिहार, मुन्नू यादव निवासी नगला कुड़ियानी आए और धमकाने लगे। जान से मारने की धमकी दी। धक्का मुक्की करने लगे। इस पर पति सुशील मिश्रा से मदद मांगी गयी। इसी बीच देवर ने तमंचा तान दिया।...