फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने रमेश राजपूत समेत पांच के खिलाफ राजेपुर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

राजेपुर में युवक की हत्या का मामला राजेपुर थाने के चाचूपुर जटपुरा निवासी बालकराम ने सीजेएम न्यायालय में अर्जी दी थी कि उसके पुत्र बृजेश कुमार का 8 मई का दिन में शराब के ठेके पर सेल्समैन मुकेश जायसवाल से झगड़ा हुआ था। उसी दिन रात 8:30 बजे रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश, वासुदेव उसके पुत्र को घर से बुलाने आये। इस पर इन लोगों से पूछा गया कि क्या काम है तो रमेश राजपूत ने कहा कि चिंता मत करिये शराब के ठेके पर कुछ काम है। कुछ देर में वापस कर देंगे। जब ज्यादा रात हो गयी तो चिंता हुयी। इस पर तलाश शुरू की गयी। 9 मई को सुबह 8:30 बजे पुत्र बृजेश ...