फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस की चौकसी को चुनौती देते हुये शातिरों ने एक महिला के बैग से छोटा पर्स पार कर दिया। इसमें जेवर थे। महिला के जेवर चले जाने पर वह फूट-फूट कर रोने लगी। पुलिस से घटना को लेकर शिकायत की गयी। महिला भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकली थी। बस पर जब वह चढ़ने का प्रयास कर रही थी तभी उसका छोटा पर्स पार किया गया। अब पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है। फतेहगढ़ के हाथीखाना मोहल्ला निवासी खुशबू शुक्रवार की दोपहर अपने घर से भाई को शाहजहांपुर में राखी बांधने के लिए निकली। वह बस पकड़ने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। काफी देर इंतजार के बाद जब शाहजहांपुर जाने के लिए बस आयी तो इसमें बड़ी संख्या में लोग चढ़ने लगे। ऐसे में भीड़ के बीच खुशबू भी चढ़ने का प्रयास क...