Farrukhabad Kannauj News: भतीजे ने चाचा को लाठी मारकर घायल किया
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। पुराने विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में चाचा घायल हो गए। थाना क्षेत्र के अकराबाद मजरा कुंवरपुर खास गांव निवासी सरवन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर को उनका अपने सगे भतीजे संजय से विवाद हो गया था। आरोप है कि अगले दिन 11 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे वह खेत पर शौच के लिए गए थे। तभी भतीजा हाथ में लाठी लेकर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गिर। चीख-पुकार सुनकर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस से घायल का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.