फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। गुरुवार को कस्बे में भगवान श्रीराम की बारात पूरे उल्लास के साथ निकाली गयी। दर्शक रामबारात में निकली विभिन्न झांकियों को देखकर मुग्ध हो गये। भगवान राम की एक झलक देखने को हर कोई बेताव हो गया। हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे मुख्य मार्ग पर खड़े होकर दूल्हा बने राम की नयनाभिराम झांकी को देखने के लिए बेचैन थे। गणेश जी का रथ सबसे आगे चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...