Farrukhabad Kannauj News: ब्लड के लिए चार घंटे परेशान होते रहे तीमारदार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक में शनिवार को अव्यवस्थाओं का खामियाजा मरीजों और उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन के मौजूद न होने से ब्लड लेने की प्रक्रिया ठप रही। मरीजों के लिए ब्लड लेने पहुंचे लोग करीब चार घंटे तक ब्लड बैंक के बाहर कुर्सियों पर बैठकर इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे लैब टेक्नीशियन गिरीश के पहुंचने के बाद काम शुरू हुआ, तब जाकर ब्लड लेने आए लोगों को राहत मिली। शनिवार सुबह कई मरीजों के तीमारदार ब्लड लेने के लिए लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक पहुंचे थे। ब्लड बैंक में अन्य कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन लैब टेक्नीशियन के नहीं होने के कारण जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे ब्लड लेने पहुंचे लोगों को इंतजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.