फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: कम्पिल, संवाददाता। भगवान विमलनाथ की जन्मस्थली कम्पिल में बुधवार को मोक्ष कल्याणक महोत्सव के तहत चर्या शिरोमणि पद्माचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 विमलनाथ की जन्मस्थली कम्पिल में आषाढ़ कृष्ण अष्टमी पर आयोजित मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बुधवार सुबह परम पूज्य चर्या शिरोमणि पद्माचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सुबह कायमगंज रोड स्थित निरीक्षण भवन के निकट बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। बैंड-बाजों, ढोल, जैन धर्म ध्वज और...