Farrukhabad Kannauj News: बेवजह झगड़ा कर लाठी-डंडों से किया हमला
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बेवजह झगड़ा कर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी जयकिशन ने अपने ही गांव के निवासी सत्यपाल ,प्रेम सिंह, प्रमोद तथा विजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपितो ने उसके साथ बेवजह गाली गलौज किया । गाली गलौज का विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जिसकी विवेचना अचरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी को दी गई है। जांच पड़ताल का इस मामले में कार्रवाई की जाएगी ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.