फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। समैचीपुर चितार निवासी एक महिला ने अपने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ समय पहले उसने सुरक्षित रखने के लिए अपने छोटे पुत्र और पुत्रवधू को करीब 400 ग्राम चांदी के जेवर तथा 20 हजार रुपये नकद दिए थे। अब जब उसने अपना सामान वापस मांगा तो दोनों ने देने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। साथ ही उसके जेवर और नकदी भी वापस नहीं की गई। पीड़िता ने पुलिस से अपनी संपत्ति वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, ...