Farrukhabad Kannauj News: बेटियों के सम्मान में कदम, हर सामुदायिक शौचालय में इंसीनेटर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्वच्छता और बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर पंचायती राज विभाग ने पहल की है। अब जनपद के सभी सामुदायिक शौचालयों और परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में सेनेटरी नेपकिन इंसीनेटर सिस्टम लगाया जायेगा। इससे बेटियों को राहत मिलेगी। सभी पंचायत सचिवों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित मद में सेनेटरी नेपकिन इंसीनेटर लगवाये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि सामुदायिक शौचालयों और स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन के निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से गंदगी फैलती है। वहीं किशोरियों में भी स्कूल आने में संकोच बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुये शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। योजना के पहले चरण में सामुदायिक शौचालय और फिर सभी जूनियर हाईस्कूलों में इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.