Farrukhabad Kannauj News: बूंद-बूंद पानी आने से दिक्कत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी, ग्वालटोली में इन दिनों बूंद बूंद पानी आने से काफी परेशानी हो रही है। इस कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। सुबह पानी अपने निर्धारित समय पर आ तो जाता है धीरे-धीरे पानी आने से एक घंटे की आपूर्ति में भी लोग अपने घरों के काम नहीं निपटा पाते हैं। इस कारण से लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बूंद बूंद पानी आने से घर का पानी भरने में भी काफी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.