फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के भीकमपुरा में बंदरों ने एक बुजर्ग महिला पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। गढ़ी मुरीद खां की प्रेमवती डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। हवेली के पास मैदान में एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते कई अन्य बंदर आ गये जिससे वह जमीन पर गिर गयी। उसके चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोगो ने बंदरों को भगाया। महिला के हाथ और पैर में गहरे जख्म हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...