फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस से उतरने वाली सवारियों को बुकिंग पर ले जाने के बहाने दो अज्ञात युवकों ने ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर उसका ई-रिक्शा और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद चालक को अंगोछे से बांधकर सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। कादरी गेट थाना क्षेत्र के छावनी फाटक, साहबगंज चौराहा निवासी जोगिंदर ने दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि 21 सितंबर की रात करीब 11:25 बजे वह ई-रिक्शा लेकर कालिंदी एक्सप्रेस से उतरने वाली सवारियों की बुकिंग कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात लोग उसके ई-रिक्शा में बैठ गए और बघार तक चलने को कहा। दोनों ने 150 रुपये में बुकिंग तय की। चालक के बघार पहुंचने पर दोनों युवकों ने कुछ आगे जाने की बात कही। आरोप है कि वह उन्हें टोल प्लाजा की ओर ले...