Farrukhabad Kannauj News: बीमार लेखपाल की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। अमेठी कोहना निवासी 32 वर्षीय लेखपाल सौरभ की शुक्रवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका भाई गौरव उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि उनके लिवर में दिक्कत थी और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सौरभ की पत्नी प्रभा और एक बेटा आकर्ष है। पति की मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लेखपाल सौरभ की मौत की जानकारी मिलने पर उनके साथी लेखपाल समेत अन्य साथी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में सहकर्मियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.