फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।बाईपास कायमगंज रोड पर रविवार देर शाम दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। बीच सड़क पर विवाद होने से सड़क पर भीषण जाम लग गया। बाईपास चौराहे तक जाम लगा रहा। कई लोगों ने वाहनों को खड़ा कर युवकों को हटाने का प्रयास किया लेकिन युवक देर तक सड़क पर भी झगड़ते रहे। इससे बसों आदि वाहनों में बैठे लोग परेशान रहे। लगभग आधा घंटा तक सड़क पर ही युवक खड़े रहे। लेकिन इस बीच कई वाहन चालकों ने उतरकर युवकों को जैसे तैसे हटाया तब कहीं जाम में फंसे वाहनों का संचालन शुरू हो सका। निकट पुलिस चौकी होने के बाद भी यहां पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। इस समय रायपुर पुलिस चौकी पर किसी भी प्रभारी की तैनाती न होने से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...