Farrukhabad Kannauj News: बिना स्कूल ड्रेस के आए छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर कोतवाली के एक माध्यमिक विद्यालय में बिना ड्रेस के आये छात्र को प्रिंसिपल ने ऐसा थप्पड़ जड़ा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया। परेशान पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के निकट रहने वाला कक्षा 11 का छात्र शहर के ही एक इंटर कालेज में अध्ययनरत है। उसके पिता ने कुलदीप कुमार राठौर ने पुलिस को बताया कि बेटे के पैर में चोट थी । इस कारण ड्रेस में पेंट पहनकर नहीं आया। इस वजह से स्कूल के प्रिंसिपल ने पुत्र के कान पर कई थप्पड़ मारे। इस वजह से बेटे को कुछ सुनायी नहीं दे रहा है। जब बेटे को स्कूल लेकर गये तो प्रिंसिपल कहीं चले गये और उन्होंने अपना फोन भी बंद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.