फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर क्षेत्र में मिट्टी खनन में लगे कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट के बेखौफ सड़कों और संकरी गलियों में तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: ओवरलोडेड ट्रकों के परिचालन से टूट रही सड़कबिना नंबर के ट्रैक्टरों का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से देर शाम तक मिट्टी लदे ट्रैक्टर तेजी से गुजरते हैं, लेकिन न तो उन पर नंबर प्लेट होती है और न ही यातायात नियमों का पालन किया जाता है। तेज गति और लापरवाही के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा बिना नंबर और नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्ट...