Farrukhabad Kannauj News: बिना टैक्स बकाएदारी के काट दी 18 लाख की आरसी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। सातनपुर मंडी में अजब गजब खेल सामने आ रहे हैं। पहले एक ग्रामीण के नाम फर्म बनाकर 69 लाख के गेट पास काट दिए गए। अब बिना टैक्स बकायेदारी के एक फर्म मालिक की 18 लाख 22 हजार की आरसी काट दी गई है। फर्म मालिक के घर जब अमीन वसूली को पहुंचा तो फर्म मालिक के होश उड़ गए।
मंडी समिति की कार्रवाई मंडी समिति इस प्रकरण को दबाने में लगा है। सातनपुर मंडी में लंबे समय से गोलमाल चल रहा है। लेकिन समय समय पर इसके खुलासे होते रहे हैं। अब मंडी समिति में एक और खेल सामने आया है। मंडी समिति ने 22 मई को नौ बड़े बकाएदारो की आरसी काटी। जिन फर्म मालिकों की आरसी काटी कई है मंडी समिति का दावा है कि इनको आरसी काटने से पहले दो से तीन बार नोटिस दिए गए, जब नोटिस का संतुष्टजनक जबाव नहीं आया तो इनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.