फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लकूला विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को यार्ड और मशीनों की ओवरहॉलिंग का काम होने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसका असर शहर के कई मोहल्लों के साथ ही लोहिया अस्पताल में भी देखने को मिला। बिजली न होने के कारण अस्पताल के कई डॉक्टरों के कमरों में अंधेरा छा गया। डॉक्टरों को मरीजों को देखने में परेशानी हुई। कुछ मरीजों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर डॉक्टर को दिखाया। वहीं कुछ कमरों में इनवर्टर प्वाइंट के सहारे काम चलता रहा। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोहिया अस्पताल में मरीजों की परेशानी बढ़ गई। ओपीडी में डॉक्टरों के कमरों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से मरीजों को दिक्कत हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे में भी अंधेरा होने पर ...