Farrukhabad Kannauj News: बिजली का तार टूटा, किसान की मौत और दो सगे भाई झुलसे
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गंगा दरवाजा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर झूलने लगा। हल्की बारिश के बीच खेत पर साइकिल से जा रहे 54 वर्षीय अवधेश यादव के छाते में तार छू जाने से करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसी दौरान जयपुर से काम करके घर लौट रहे ई-रिक्शा सवार दो सगे भाई भी टूटे तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव निवासी अवधेश यादव पिछले करीब आठ वर्षों से गंगादरवाजा में परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह साइकिल से खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.