Farrukhabad Kannauj News: बिजली कटौती से लोग परेशान, शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती तथा लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के अलावा भी बिजली गुल रहती है। बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू उपकरणों पर भी असर पड़ने की चिंता रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली लाइनों के कारण समस्या सामने आती रहती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कई बार समाधान में समय लग जाता है। लोगों ने विद्युत विभाग से फाल्ट की सूचना पर तत्काल कार्रवाई, पुराने तारों की मरम्मत और खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.