Farrukhabad Kannauj News: बिजली कटौती से चेन की नींद सो नहीं पा रहे लोग
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता। बिजली की कटौती को लेकर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता परेशान हैं। वह चैन की नींद सो नहीं पा रहे है। रात में बिजली कब बंद कर दी जाए यह पता ही नहंी चलता। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। गुरुवार की शाम 6 बजे के बाद बिजली बंद हुयी जो आठ बजे तक बंद रही। इसके बाद फिर दो घंटे के लिए बंद की गयी। इस तरह से रात में कई बार बिजली की कटौती की गयी। उपभोक्ताओ का कहना है कि ठीक से दस घंटे बिजली भी नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में रात काटना मुश्किल हो रहा है। बिजली की जो कटौती हो रही है उससे रात काटना मुश्किल पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। कई बार लोग आवाज उठा चुके है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एसडीओ और जेई फोन नहीं उठाते हैं इससे दिक्कतें आ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.