फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधो से पानी की मात्रा में भारी इजाफा होने से गंगा रौद्र रूप में आ गयी हैं। इससे गंगापार और तराई इलाके के सैकड़ों गांव में हालात बिगड़ रहे हैं। गंगा धीरे धीरे सुरक्षित स्थानों की ओर प्रवेश करने लगी हैं। इससे तटीय इलाकों के ग्रामीणों का पलायन शुरू हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए बेचैन हो रहे हैं। शाम को गंगा का जलस्तर और बढ़ गया जो कि खतरे के निशान से केवल पांच सेंटीमीटर ही दूर रह गया है। पिछले 15 दिनों से गंगा, तराई और गंगापार क्षेत्र में कहर बरपा रही हैं। बाढ़ की विनाशलीला से तटीय इलाकों में हजारो की आवादी प्रभावित हो गयी है। पिछले तीन दिनों से जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। गंगापार और शमसाब...