फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पीईटी के लिए केंद्रों पर सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थियों के कान के कुंडल, बालों के क्लैचर, हेयर बैंड और कंगन तक उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थियों की बेल्ट उतरवाकर रख दी गई। जूते-मोजे भी उतरवा दिए गए। थ्री लेयर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गई। सुबह की पाली के लिए आठ बजे से ही सघन जांच के बाद प्रवेश शुरू कर दिया गया। प्रत्येक अभ्यर्थी को तीन चरणों की जांच से गुजरना पड़ा। मुख्य गेट पर एडमिट कार्ड और आईडी चेकिंग, दूसरे चरण में मेटल डिटेक्टर से तलाशी और तीसरे चरण में महिला अभ्यर्थियों...