फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के पुरौरी गांव निवासी विनोद कुमार की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे वह चीख पड़ी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधेड़ की अचानक बिगड़ी हालत, मौतकायमगंज। क्षेत्र के ब्राहिमपुर जागीर गांव निवासी रामकिशन वर्मा की अचानक हालत बिगड़ गई। इससे परिजन घबरा गए और उसे सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव घर ले गए। जहाँ अधेड़ का शव देख कोहराम मच गया।हादसों में छह घायल, एक की हालत गंभीरकायमगंज। अलग-अलग हादसों में थाना मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव नगर निवासी विनीता, क्षेत्र के गांव लुधइया निवासी वृद्ध प्रेमा देवी, कम्पिल क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी उर्मिला...