Farrukhabad Kannauj News: बालाजी के दर्शन कर लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। गोमती नगर एक्सप्रेस से कायमगंज स्टेशन पर उतरने के बाद पटरी किनारे पहुंचे वृद्ध की कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार बालाजी से दर्शन कर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखीमपुर खीरी के बरखेड़वा निवासी रामदास गुप्ता परिवार के साथ जयपुर से लखनऊ ऐशबाग जा रहे थे। सोमवार तड़के करीब पांच बजकर 20 मिनट पर गोमती नगर एक्सप्रेस कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। परिजनों के सोते रहने के दौरान रामदास ट्रेन से नीचे उतर गए। ट्रेन चलने पर उन्होंने दौड़कर ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वह पैदल पटरी किनारे चलते हुए पितौरा रेलवे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.