फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर निवासी कलीम अहमद का सात वर्षीय पुत्र अशरफ को जहरीले सांप ने काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...