फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।जनपद बदायूं के थाना कादर चौक के गांव ककोड़ा निवासी अजब सिंह का छह वर्षीय पुत्र कार्तिक को जहरीले सांप ने काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे बालक को गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...