फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।शहर के कई मोहल्लों में बार बार ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो गये हैं। शहर के अंबेडकरनगर, कृष्णा नगर और गंगानगर मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से बिजली ट्रिपिंग की गंभीर समस्या है। शाम छह बजे के बाद तो बिजली हर 15 मिनट में ट्रिप होती है। इससे लोगों के सामने परेशानी बढ़ गयी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार बार ट्रिपिंग से उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है। पोल लगे, बंच लाइन नहीं पड़ीफर्रुखाबाद।शहर के कई नवविकसित कालोनियों में पोल तो लगा दिये गये हैं मगर बंच लइन नहीं डाली गयी है। अम्बेडकर नगर नरकसा के एक निजी विद्यालय के पीछे की बस्ती में करीब दो हजार की आवादी है और यहां पर बंच लाइन नहीं डाली गयी है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि जैसे तैसे पोल तो लगा दिये गये मगर बं...