फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार हो रही बारिश ने शहर के व्यापार पर ब्रेक लगा दिया है। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में 40 प्रतिशत तक कारोबार गिर गया है। दुकानों के बाहर जलभराव, कीचड़ और बिजली की समस्या के कारण दिक्कतें हैं। इससे कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। लालसराय ,मदारबाड़ी रोड , भोलेपुर के नजदीक , आवास विकास के पास ,पांचालघाट , जसमई , बीबीगंज ,नरकसा रोड जैसे प्रमुख बाजारों में हल्की बारिश के बाद सड़कें पानी से भर जाती हैं। दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में बारिश के समय बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट आ जाती है। सबसे अधिक परेशानी कपड़ा, इलेक...