फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।बारिश के बाद भरे पानी में उतरे बिजली के करंट ने दो गोवंशों की जान ले ली। शहर के सिम्तसुमाल मोहल्ले में बिजली पोल के निकट से गोवंश निकल रहे थे तभी गोवंश करंट की चपेट में आ गए। रविवार को हुई बारिश के कारण मोहल्ले की गलियों में पानी भर गया। इसी दौरान एक बिजली के पोल में करंट आ गया और वह पानी में उतर गया। बारिश रुकने के बाद जब दो गोवंश उसी पानी भरे इलाके से गुजरे तो वे बिजली के खम्बे के पास करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों गोवंश तड़प-तड़प कर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी जिसके बाद लाइन बंद कराई गई। इसके बाद ही लोग पोल के पास पहुंच सके। लोगों का आरोप है कि पोल से ...