फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लगातार हो रही बारिश ने नगर पंचायत नवाबगंज की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर के मोहल्ला नया गनीपुर और सलेमपुर बरतल में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई लोगों के घरों व गलियों में बारिश का पानी भर गया। जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण तो कराया गया, लेकिन पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते नालों में पानी भरा रहता है और आसपास के तालाब भी लबालब हो जाते हैं। लगातार बारिश होने पर यही पानी घरों में घुसने लगता है। नगरवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके बावजूद नगर पंचायत...