फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच कस्बे के इंद्रा नगर की एक गली लगभग पांच फीट नीचे धंस गई। गली में गहरा गड्ढा होने और बिजली का पोल भी धंसने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने जिम्मेदारों पर शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न कराने का आरोप लगाया है। हर्ष सक्सेना ने बताया कि गली में जल निकासी की व्यवस्था नहीं थी। कई बार शिकायत कर सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार बारिश के बाद गली का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। शिवम राठौर ने बताया कि गली धंसने से आसपास के मकानों पर भी खतरा बढ़ गया है। पानी मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। सुदामा देवी ने बताया कि पहले भी जलभराव के बीच लोगों को गली से निकलना पड़ता था, लेकिन...