Farrukhabad Kannauj News: बारिश में कच्चे कमरे की छत भरभराकर गिरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमशाबाद ।नगर के मोहल्ला दालमीर खां निवासी सतीश के दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर बना कच्चा कमरा शुक्रवार रात अचानक भरभराकर गिर गया। लगातार दो दिन से हो रही तेज बारिश के चलते कमरे की छत कमजोर हो गई थी। रात के समय अचानक छत गिरने की तेज आवाज से परिवार में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य जाग गए और तत्काल दूसरी मंजिल पर पहुंचे। परिजनों ने मिट्टी और मलबा हटाकर कमरे में रखा सामान बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आसपास के लोग भी कच्चे मकानों और कमजोर भवनों को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.