Farrukhabad Kannauj News: बारिश ने बिगाड़ी हाईवे की सेहत, कहीं गड्ढे तो कहीं कट गई सड़क
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बारिश का असर जिले को जोड़ने वाले हाईवे पर दिखाई देने लगा है। बारिश का पानी सड़क की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा रहा है तो कई स्थानों पर किनारे की मिट्टी बहने से सड़क कमजोर हो गई है। मसेनी से गंगापुल तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए है और गिट्टी उखड़कर ऊपर की ओर आ गई है। इससे छोटे वाहनों के फिसलने का डर बना हुआ है। खिमसेपुर से लेकर मोहम्मदाबाद और मदनपुर के बीच हाईवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे मिले। कई स्थानों पर डामर उखड़ गया है। नेकपुर पुल के पास बारिश के पानी से सड़क का हिस्सा कट गया है। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रात के समय गड्ढों के कारण खतरा और बढ़ जाता है। हाईवे जिले को दूसरे क्षेत्रों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। रोजाना इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.