Farrukhabad Kannauj News: बारिश ने दिलाई राहत, मोहल्लों में जलभराव से आफत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। जिले भर में सोमवार को पूरे दिन कभी बूंदाबांदी तो कभी झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी और उमस से तो लोगों को राहत मिल गई लेकिन शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण मुख्य नाले चोक हो गए। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। शहर के निचले मोहल्लों के कई घरों में भी पानी घुस गया। घरों की दीवारों में सीलन आने लगी है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। झमाझम बारिश ने सोमवार को शहरवासियों को गर्मी और उमस से तो राहत दी, लेकिन नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक-रुककर जारी रही। लगातार हुई वर्षा से शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, निचले इलाकों में पानी भर गया और जगह-जगह कीचड़ फैल गया। जलभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.