Farrukhabad Kannauj News: बारात घर में शुरू हुई बच्चों की पढ़ाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। प्राथमिक विद्यालय खजुरिया की जर्जर छत का प्लास्टर टूटने की घटना के बाद गुरुवार से विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से गांव के बारात घर में शुरू कर दिया गया। विद्यालय में पंजीकृत 56 विद्यार्थियों में से 36 बच्चे उपस्थित रहे, जिन्हें बारात घर में बैठाकर नियमित शिक्षण कार्य कराया गया । इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय भवन की मरम्मत पूरी होने और सुरक्षित घोषित किए जाने तक बच्चों की पढ़ाई बारात घर में ही संचालित होगी । खंड शिक्षा अधिकारी ने कहाकि भवन पूरी तरह सुरक्षित होने तक किसी भी छात्र को विद्यालय भवन में नहीं बैठाया जाएगा तथा शिक्षण कार्य वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ही जारी रहेगा । बारात घर में शुरू हुई बच्चों की पढ़ाईफोटो 13परिचय पढ़ने के िलए जमीन पर बैठे बच्चे ।।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.