Farrukhabad Kannauj News: बाथरूम में मृत पड़ा मिला ग्रामीण
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 8 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी 50 वर्षीय कोतवाल सिंह लोधी परिवार के साथ हैदराबाद में निजी नौकरी करते थे। करीब एक माह पूर्व वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव आए थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे वह लघुशंका करने बाथरूम गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो पत्नी किताब श्री उन्हें देखने पहुंचीं। कोतवाल सिंह बाथरूम में बेहोश पड़े मिले। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर अलीम अंसारी ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व बेटी और पुत्र अखिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया डॉक्टर की सूचना पर मृतक के शव का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.