फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद । शमसाबाद ढाईघाट क्षेत्र में चौरा गांव के सामने शाहजहांपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी भर जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मार्ग पर करीब डेढ़ फीट पानी बह रहा है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पानी में घुसते ही कई बार बाइक बंद हो जा रही है, जिससे वाहन चालकों को बीच रास्ते में परेशानी उठानी पड़ रही है। चार पहिया वाहन चालक बाढ़ के पानी में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे सड़क से निकल रहे बाइक और साइकिल सवारों पर पानी के छींटे पड़ने के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण मार्ग पहले ही जोखिम भरा है। पुलिस को मार्ग पर नजर रखकर चार पहिया वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करानी चाहिए, ताकि राहगीरों को पर...