Farrukhabad Kannauj News: बाइक हटाने को कहने पर किया झगड़ा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी राहुल शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को फतेहगढ़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से वापस लौटते समय उसके साथ अभद्रता और वाहन में तोड़फोड़ की गई। राहुल के अनुसार वह अपने चचेरे भाई दीपक के साथ चार पहिया वाहन से घर लौट रहा था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे गांव गढ़िया और नगला चंदन के बीच सड़क किनारे एक ढाबे के पास पहुंचने पर वहां खड़ी बाइकों के कारण रास्ता बाधित था। आरोप है कि उसने मौके पर मौजूद नगला छब्ब निवासी युवक से मोटरसाइकिलों को एक तरफ करने के लिए कहा। राहुल का आरोप है कि इसी बात को लेकर युवक और उसके तीन, साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके वाहन से भाजपा का झंडा निकाल दिया तथा डंडा मारकर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.