फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान निवासी लालाराम की 16 वर्षीय पुत्री श्यामा अपने पिता लालाराम के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। कंपिल क्षेत्र के सिवारा के पास अचानक वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...