Farrukhabad Kannauj News: बाइक से कीचड़ की छींटे पड़ने पर बारातियों और ग्रामीणों में मारपीट, तीन घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। पैथान गांव में एक शादी समारोह के दौरान बाइक से कीचड़ के छींटे पड़ने पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया,जिसमें एक ग्रामीण समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। रविवार रात पैथान गांव निवासी एक ग्रामीण की पुत्री की शादी थी। एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बे से बारात आई थी। बारात में शामिल दुल्हे का चचेरा भाई अक्षय कुमार बाइक से रिश्तेदारी में वाहन खड़ा करने जा रहा था। इसी दौरान गली में बाइक का पहिया नाली में उतर गया, जिससे कीचड़ के छींटे वहां खड़े युवकों पर पड़ गए। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद अक्षय और करन के वापस आने पर दोनों पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.