Farrukhabad Kannauj News: बाइक में टक्कर मार घायल करने पर कार चालक पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। बाइक में कार से टक्कर मारकर दो बच्चों समेत तीन लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी सुनील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जून की शाम वह 12 वर्षीय पुत्र उमंग और सात वर्षीय भतीजे अथर्व के साथ बाइक से मेदपुर दावत में जा रहे थे। आरोप है कि प्रहलाद नारायण के गोदाम के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार संख्या ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां से निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार में राजवीर और हिमांशु भी थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद चालक शशिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.