फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: सिवारा। कमरूद्दीननगर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव रौकरी में बाइक से सब्जी लेने गया था। वहां मेरे ही गांव का एक व्यक्ति चौराहा पर मिला और बाइक मांगने लगा। मना करने पर बाइक की चाबी निकाल ली। जब विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने बाइक का प्लग निकालकर फेंक दिया और मारपीट की। मारपीट के दौरान हाथ का कड़ा सिर में मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित सुरेन्द्र ने सिवारा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...