Farrukhabad Kannauj News: बाइक टकराने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर खास गांव निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान सचिन, अनुराग, अवनीश व हाकिम बाइक से आए और टक्कर लगने से वह गिर गया। आरोप है कि इसके बाद चारों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.