फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव साधु सराय निवासी कुसमा देवी ढाई घाट मार्ग पर घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुसमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉ. अलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...