फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर मोहद्दीपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उसने पैदल चल रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।राहगीरों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर राजेपुर थाने के हल्का प्रभारी दरोगा जगदीश वर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के स...