फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी परवेज खां बाइक से कायमगंज आ रहे थे। जब वह गांव अजमतपुर के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी रामभजन बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गईम टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

करंट लगने की घटना आखूनपुर में अधेड को लगा करंट, हालत गंभीर कायमगंज।क्षेत्र के गांव आखूनपुर निवासी राजेश को घर पर जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह चीख पड़ा और अचेत होकर गिर पड़ा। गया यह देख परिजनों के...