फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता तराई क्षेत्र के गांव गंगईया निवासी रानू गांव के ही कन्हैया के साथ अहमदगंज से वापस गांव आ रहा था। अहमदगंज गांव के पास थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव बक्सुरी निवासी हरनाथ की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उन्हें उठाया। उनके परिजनों को सूचना दी। तीनों को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हरनाथ को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...